सुतार जैसे अच्छे खिलाड़ी मिलने का श्रेय बीसीसीआई को जाता है: कोटक

सुतार जैसे अच्छे खिलाड़ी मिलने का श्रेय बीसीसीआई को जाता है: कोटक

सुतार जैसे अच्छे खिलाड़ी मिलने का श्रेय बीसीसीआई को जाता है: कोटक
Modified Date: June 8, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: June 8, 2026 4:36 pm IST

मुल्लांपुर, आठ जून (भाषा) भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुतार का अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही शानदार प्रदर्शन करने का श्रेय भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रतिभा पहचान के लिए बनाई गई मजबूत संरचना को जाता है।

सुतार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लिए जिससे भारत ने यह मैच पारी और 300 रन से जीत कर अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

कोटक ने मैच के बाद कहा, ‘‘उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। वह होनहार खिलाड़ी है और उनका प्रदर्शन शानदार रहा। यह रणजी, इमर्जिंग, भारत ए, आईपीएल और टेस्ट टीम के लिए हमारी मजबूत संरचना का प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मानव ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भारत ए टीम का हिस्सा थे। भारत ए की तरफ से उन्हें खेलते हुए देखने के बाद मुझे लग गया था कि वह भारत की सीनियर टीम की तरफ से खेलेंगे।’’

चेतेश्वर पुजारा के जाने के बाद भारत तीसरे नंबर पर अदद बल्लेबाज नहीं खोज पाया था। इस मैच में साई सुदर्शन ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए, जो काफी सराहनीय था। जब कोटक से पूछा गया कि क्या अब भारत के बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता आ गई है, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी इसका जवाब नहीं दे सकता।’’

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में