क्रिस्टल पैलेस ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को हराया

Ads

क्रिस्टल पैलेस ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को हराया

  •  
  • Publish Date - September 20, 2020 / 05:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

लंदन, 20 सितंबर (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ शनिवार को 1-3 की हार के साथ किया।

मैनचेस्टर यूनाईटेड की हार हालांकि हैरानी भरी नहीं है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण मैनेजर ओले गुनार सोल्सकर के पास अधिकांश खिलाड़ी एक हफ्ते से अधिक समय तक उपलब्ध नहीं थे।

एंड्रोस टाउसेंड ने सातवें मिनट में पैलेस की टीम की ओर से पहला गोल दागा जबकि यूनाईटेड के पूर्व विंगर विल्फ्रेड जाहा ने अंतिम 16 मिनट में दो और गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

यूनाईटेड की ओर से एकमात्र गोल डोनी वेन डि बीक ने 80वें मिनट में किया।

दिन के अन्य मैचों में आर्सेनल, लीड्स और एवर्टन ने भी जीत दर्ज की।

एपी सुधीर

सुधीर