सीएसके ने एलएसजी को पांच विकेट से हराया

Ads

सीएसके ने एलएसजी को पांच विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 07:43 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 07:43 PM IST

चेन्नई , 10 मई (भाषा) चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से शिकस्त दी।

सुपरजायंट्स को आठ विकेट पर 203 रन पर रोकने के बाद सुपरकिंग्स ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर जीत दर्ज की।

सुपरकिंग्स के लिए उर्विल पटेल ने आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 23 गेंद में 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 42 रन का योगदान दिया।

सुपरजायंट्स के लिए शाहबाज अहमद और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता