Elvish Yadav Death Threat News| Photo Credit: @elvish_yadav
Elvish Yadav Death Threat News: नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से मैसेज भेज कर एल्विश से रंगदारी की मांग की गई है। विदेशी नंबर से एल्विश और उनके पिता को धमकी भरा मैसेज किया गया है। (Elvish Yadav Death Threat News) मैसेज में दो दिन में रुपए न देने पर गोली मारने की भी धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
एल्विश यादव द्वारा पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया कि, 5 मई को उनके पास एक पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। (Elvish Yadav Death Threat News) वे ये कॉल वह उठा नहीं पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और उनसे 10 करोड़ रुपए देने की मांग की।
Elvish Yadav Death Threat News: ये रकम दो दिन में देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। एल्विश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ये मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी यही मैसेज भेजा गया है। इस पर उन्होंने सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना दी।
इन्हे भी पढ़ें:-