सीएसके ने चोटिल जेमी ओवरटन की जगह डियान फोरेस्टर को चुना
सीएसके ने चोटिल जेमी ओवरटन की जगह डियान फोरेस्टर को चुना
चेन्नई, 14 मई (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के जेमी ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर डियान फोरेस्टर को टीम में शामिल किया।
ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं।
आईपीएल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि फोरेस्टर 75 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे।
फोरेस्टर ने इस साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में पदार्पण किया था और पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 83 रन बनाए हैं।
बुधवार को सीएसके ने घोषणा की थी कि ओवरटन अपनी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे।
ओवरटन ने पांच बार की विजेता टीम के लिए आईपीएल अभियान में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और 136 रन बनाए हैं।
सीएसके ने महाराष्ट्र के चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में लिया था।
चेन्नई की यह फ्रेंचाइजी अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेल रही है जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी सत्र के बीच में चोटों के कारण बाहर हो गए।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


