ओलंपिक चैंपियन तैराक मैककेओन बीमारी के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटी
ओलंपिक चैंपियन तैराक मैककेओन बीमारी के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटी
सिडनी, 10 जुलाई (एपी) पांच बार की ओलंपिक तैराकी स्वर्ण पदक विजेता केली मैककेओन बीमार होने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों और उसके बाद होने वाली पैन पैसिफिक चैंपियनशिप से हट हो गई हैं।
इस बैकस्ट्रोक तैराक ने तोक्यो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में जीत हासिल की और 2024 में पेरिस खेलों में भी इस उपलब्धि को दोहराया। उन्होंने पिछले साल सिंगापुर में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी दोनों स्पर्धाओं में जीत दर्ज की थी।
तैराकी ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में मैककेओन ने कहा, ‘‘अस्वस्थ होने के कारण नाम वापस लेने से मैं बेहद दुखी हूं। कुछ दिन पहले मुझे जुकाम हो गया था लेकिन बाद में पता चला कि असल में मुझे ‘ग्लैंडुलर फीवर’ हो गया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ट्रायल्स से पहले मैं बीमार थी और मेरी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला लेना मुश्किल था, लेकिन यह सही फैसला है।’’
एपी
पंत
पंत

Facebook


