दबंग दिल्ली ने बंगाल वारियर्स को हराया
दबंग दिल्ली ने बंगाल वारियर्स को हराया
विशाखापत्तनम, नौ सितंबर (भाषा) दबंग दिल्ली केसी ने मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वारियर्स के खिलाफ 45-34 की जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
दबंग दिल्ली की ओर से आशु मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 अंक जुटाए जबकि अजिंक्य पवार ने उनका अच्छा साथ निभाया जिससे टीम लगातार चौथी जीत दर्ज करने में सफल रही।
बंगाल की ओर से देवांक दलाल ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


