दक्षिणेश्वर पुरुष एकल के अंतिम 16 में पहुंचे

Ads

दक्षिणेश्वर पुरुष एकल के अंतिम 16 में पहुंचे

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 11:14 AM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 11:14 AM IST

नागोया, 29 सितंबर (भाषा) भारत के दक्षिणेश्वर सुरेश ने एशियाई खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल में जीत से शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां अंतिम 16 में जगह बनाई।

पहले दौर में बाई हासिल करने वाले दक्षिणेश्वर ने इंडोनेशिया के गुनावन त्रिस्मुवंतारा को 7-5 7-6 (2) से हराया। भारतीय खिलाड़ी ने कड़े मुकाबले में अपना संयम बनाए रखा और एक घंटे तक चले मैच में सीधे सेटों में जीत हासिल करके प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दोनों खिलाड़ियों की रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के कारण यह मुकाबला उम्मीद से कहीं अधिक करीबी साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ी की रैंकिंग 364, जबकि त्रिस्मुवंतारा की रैंकिंग 2000 से भी नीचे हैं।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द