गत चैम्पियन केनिन दूसरे दौर में हारी

Ads

गत चैम्पियन केनिन दूसरे दौर में हारी

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 06:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

मेलबर्न, 11 फरवरी ( एपी ) गत चैम्पियन सोफिया केनिन को आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे ही दौर में केया कानेपी के हाथों 3 . 6, 2 . 6 से पराजय झेलनी पड़ी ।

पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया ।

वहीं 65वीं रैंकिंग वाली कानेपी का यह सातवां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल है । आस्ट्रेलियाई ओपन में वह पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है ।

अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने आस्ट्रेलिया की ही डारिया गावरिलोवा को 6 . 1, 7 . 6 से मात दी । दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने अमेरिका की डेनियेले कोलिंस को 7 . 5, 6 . 2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई ।

अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने क्वालीफायर ओल्गा डानिलोविच को 6 . 2, 6 . 3 से हराकर पहली बार यहां तीसरे दौर में प्रवेश किया ।

एपी

मोना

मोना