उलटफेर का शिकार हुई गत विम्बलडन चैंपियन स्वियातेक

Ads

उलटफेर का शिकार हुई गत विम्बलडन चैंपियन स्वियातेक

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 08:57 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 08:57 PM IST

लंदन, चार जुलाई (एपी) इगा स्वियातेक का विम्बलडन खिताब बचाने का अभियान शनिवार को तीसरे दौर में 21 वर्षीय अलेक्जेंडर एला 7-6 (9), 6-2 से हराकर समाप्त हो गया।

इस जीत के साथ एला ग्रैंड स्लैम एकल प्रतियोगिता के चौथे दौर में पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले फिलीपींस का कोई भी (पुरुष या महिला) खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम एकल स्पर्धा के चौथे दौर तक नहीं पहुंच सका था।

स्वियातेक ने पिछले वर्ष विम्बलडन महिला एकल का खिताब जीता था। फाइनल में उन्होंने अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराकर पहली बार विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

एपी

आनन्द नमिता

नमिता