डब्ल्यूटीसी फाइनल के पांचवे दिन के खेल की शुरुआत में विलंब

डब्ल्यूटीसी फाइनल के पांचवे दिन के खेल की शुरुआत में विलंब

डब्ल्यूटीसी फाइनल के पांचवे दिन के खेल की शुरुआत में विलंब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: June 22, 2021 10:25 am IST

साउथम्पटन, 22 जून (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के मंगलवार को पांचवें दिन के खेल की शुरुआत में खराब मौसम के कारण विलंब हुआ।

पहले और चौथे दिन के खेल के पूरी तरह से धुल जाने के बाद अब यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ रहा है। भारत की पहली पारी में 217 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बना लिये है।

मैच में अब तक सिर्फ 141.1 ओवर का खेल हो पाया है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इसकी भरपाई के लिए बुधवार को रिजर्व दिन का इस्तेमाल करेगा।

मैच ड्रा होने पर भारत और न्यूजीलैंड संयुक्त विजेता घोषित होंगे।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में