बेंगलुरु, तीन मार्च (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में रविवार को यहां गुजरात जायंट्स को 25 रन से शिकस्त दी।
इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी जबकि गुजरात की चार मैचों में यह चौथी हार है।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 163 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 138 रन पर रोक दिया।
गुजरात के लिए एशलीघ गार्डनर ने सबसे ज्यादा 40 रन का योगदान दिया।
दिल्ली के लिए जेस जोनासन और राधा यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाये।
भाषा आनन्द
आनन्द