डेम्बेले के दो गोल से पीएसजी ने लीग 1 में अपनी बढ़त मजबूत की
डेम्बेले के दो गोल से पीएसजी ने लीग 1 में अपनी बढ़त मजबूत की
पेरिस, चार अप्रैल (एपी) ओस्मान डेम्बेले ने पहले हाफ में दो गोल किए, जिससे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने टूलूज़ को 3-1 से हराकर फ़्रांस की लीग 1 फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी बढ़त मजबूत कर ली।
यह मैच तय कार्यक्रम से पहले इसलिए खेला गया ताकि पीएसजी को अगले बुधवार को पार्क डेस प्रिंसेस में लिवरपूल के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल से पहले रिकवरी का अधिक समय मिल सके।
पीएसजी ने अपने पिछले तीन मैचों में 12 गोल किए थे। डेम्बेले ने 23वें मिनट में पहला गोल किया। हालांकि इसके चार मिनट बाद रासमुस निकोलाइसेन ने रिबाउंड पर हेडर से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।
हाफ टाइम से 12 मिनट पहले डेम्बेले ने पीएसजी को फिर से बढ़त दिला दी। पीएसजी के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने स्टॉपेज टाइम में तीसरा गोल किया।
इस जीत से पीएसजी के 27 मैच में 63 अंक हो गए हैं जबकि दूसरे नंबर पर काबिज लेंस के 27 मैच में 59 अंक हैं।
एपी
पंत
पंत

Facebook


