डेम्पो, श्रीनिधि ने ड्रॉ के साथ खत्म किया आईएफएल 2025-26 सत्र

डेम्पो, श्रीनिधि ने ड्रॉ के साथ खत्म किया आईएफएल 2025-26 सत्र

डेम्पो, श्रीनिधि ने ड्रॉ के साथ खत्म किया आईएफएल 2025-26 सत्र
Modified Date: May 22, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: May 22, 2026 10:31 pm IST

मड़गांव, 22 मई (भाषा) श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने शुक्रवार को खेले गए इंडियन फुटबॉल लीग मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

डेम्पो ने मैच की तेज शुरुआत करते हुए छठे मिनट में मार्कस जोसेफ के गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में श्रीनिधि डेक्कन ने जोरदार वापसी की और 71वें मिनट में हादी इदरीस्सू ने गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

इस ड्रॉ के साथ श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने 14 मैचों में 26 अंक जुटाकर सत्र अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

डेम्पो के गोलकीपर आशीष सिबी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में