ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ए के 255 रन

ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ए के 255 रन

ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ए के 255 रन
Modified Date: November 6, 2025 / 05:30 pm IST
Published Date: November 6, 2025 5:30 pm IST

बेंगलुरू, छह नवंबर (भाषा) ध्रुव जुरेल के शानदार शतक की मदद से भारत ए ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को 255 रन बनाये ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत ए ने सात विकेट 126 रन पर गंवा दिये थे लेकिन जुरेल (नाबाद 132) और कुलदीप यादव (20) ने आठवें विकेट के लिये 79 रन की साझेदारी की । जुरेल ने 175 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 126 रन की पारी खेली जबकि कुलदीप ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया ।

जुरेल ने आफ स्पिनर प्रेनेलान सुब्रायेन को लांग आन पर शानदार छक्का जड़ा । इसके बाद इसी गेंदबाज को स्लॉग स्वीप पर छक्का लगाया ।

उन्होंने वान वूरेन की गेंद पर एक रन लेकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथा शतक पूरा किया । पिछली सात पारियों में यह उनका तीसरा शतक है । उन्होंने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में शतक बनाया था ।

इससे पहले साइ सुदर्शन (17), केएल राहुल (19) और कप्तान ऋषभ पंत (24) सस्ते में आउट हो गए ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में