डायमंड हार्बर की शानदार वापसी, राजस्थान यूनाइटेड को 5-2 से हराकर खिताब के करीब पहुंची

Ads

डायमंड हार्बर की शानदार वापसी, राजस्थान यूनाइटेड को 5-2 से हराकर खिताब के करीब पहुंची

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 10:25 PM IST

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), आठ मई (भाषा) डायमंड हार्बर एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) चैंपियनशिप में राजस्थान यूनाइटेड एफसी को 5-2 से हराकर खिताब के करीब पहुंच गई।

राजस्थान यूनाइटेड के लिए जेरार्ड आर्टिगास ने पांचवें और 27वें मिनट में गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन इसके बाद टीम की रक्षापंक्ति पूरी तरह बिखर गई और डायमंड हार्बर ने पांच गोल दाग दिए।

केविन अडेमोला (40वां, 53वां मिनट) और ह्यूगो डियाज रोड्रिगेज (47वां, 90वां मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि वाहेंगबाम अंगौसाना लुवांग ने 88वें मिनट में एक गोल दागा।

इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने 12 मैच में 28 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

वहीं राजस्थान यूनाइटेड 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी रही और आधिकारिक तौर पर खिताब की दौड़ से बाहर हो गई।

भाषा नमिता

नमिता