कोलावोल के गोल से डाइमंड हार्बर ने रीयल कश्मीर को हराया

कोलावोल के गोल से डाइमंड हार्बर ने रीयल कश्मीर को हराया

कोलावोल के गोल से डाइमंड हार्बर ने रीयल कश्मीर को हराया
Modified Date: April 2, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: April 2, 2026 7:18 pm IST

श्रीनगर, दो अप्रैल (भाषा) डाइमंड हार्बर एफसी ने ह्यूगो डियाज और स्थानापन्न खिलाड़ी संडे कोलावोल के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग में रीयल कश्मीर एफसी को 2-1 से हराया।

डियाज ने 55वें मिनट में डाइमंड हार्बर की टीम को बढ़त दिलाई लेकिन जूनियर तराओरे ने 67वें मिनट में मेजबान टीम को बराबरी दिलाते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।

कोलावोल ने हालांकि 83वें मिनट में हैडर से गोल दागकर डाइमंड हार्बर की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से डाइमंड हार्बर एफसी की टीम छह मैच में 13 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

रीयल कश्मीर की टीम दो अंक के साथ अंतिम पायदान पर है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में