हुलेनकोर्ट (बेल्जियम), दो जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने हुलेनकोर्ट महिला ओपन के पहले दौर में बिना किसी बोगी के चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त हासिल की।
दीक्षा दक्षिण अफ्रीका की नादिया वैन डेर वेस्टहुइजेन और इंग्लैंड की ब्रोंटे लॉ के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए थीं।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अदिति अशोक 12 होल के बाद एक अंडर पर थीं और अस्थायी रूप से संयुक्त 10वें स्थान पर बनी हुई हैं जबकि अवनि प्रशांत ने इवन पार 72 के साथ अपना दौर पूरा किया और संयुक्त 21वें स्थान पर हैं।
प्रणवी उर्स (73) संयुक्त 36वें स्थान पर बनी हुई है।
भाषा नमिता
नमिता