दीक्षा 90वें स्थान पर, अन्य भारतीय महिला गोल्फरों की अच्छी शुरूआत

दीक्षा 90वें स्थान पर, अन्य भारतीय महिला गोल्फरों की अच्छी शुरूआत

दीक्षा 90वें स्थान पर, अन्य भारतीय महिला गोल्फरों की अच्छी शुरूआत
Modified Date: June 30, 2023 / 07:50 pm IST
Published Date: June 30, 2023 7:50 pm IST

सियुनटियो (फिनलैंड), 30 जून (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर (दो ओवर 74) एक हफ्ते पहले अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने के बाद यहां शुक्रवार को लेडीज ओपन में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकीं और मौसम से प्रभावित पहले दिन संयुक्त 90वें स्थान पर चल रही हैं।

हालांकि पिकाला रॉक रिजॉर्ट पर साथी भारतीय गोल्फरों की शुरुआत अच्छी रही। दीक्षा को अब कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

प्रणवी उर्स ने इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 55वें स्थान पर चल रही हैं और वाणी कपूर भी इसी स्थान पर थीं। अमनदीप द्राल और रिद्धिमा दिलावड़ी (73) संयुक्त 78वें जबकि त्वेसा मलिक और दीक्षा 74 का कार्ड खेलकर संयुक्त 90वें स्थान पर चल रही हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में