जीव स्टेयरश्योर पीजीए सीनियर्स चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर

जीव स्टेयरश्योर पीजीए सीनियर्स चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर

जीव स्टेयरश्योर पीजीए सीनियर्स चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर
Modified Date: August 9, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: August 9, 2026 8:56 pm IST

एबेरडीन (स्कॉटलैंड), नौ अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने तेज हवाओं और मुश्किल परिस्थितियों के बीच स्टेयरश्योर पीजीए सीनियर्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-अंडर 69 का कार्ड खेला और संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंच गए।

यह टूर्नामेंट सीनियर खिलाड़ियों के यूरोपीय लीजेंड्स टूर का हिस्सा है। दिन के खेल में उनसे बेहतर स्कोर करने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी काफी कम रही।

दक्षिण अफ्रीका के डैरेन फिचार्ड्ट ने शानदार वापसी करते हुए अंतिम दौर से पहले चार शॉट की मजबूत बढ़त बना ली।

‘न्यू कोर्स’ पर तेज हवाओं के बीच सिर्फ सात खिलाड़ी ही पार का स्कोर से बेहतर कर सके। फिचार्ड्ट ने दूसरे होल पर डबल बोगी के बावजूद तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और टूर्नामेंट में अपना कुल स्कोर आठ-अंडर कर लिया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में