भारतीय गोल्फर दीक्षा लंदन चैंपियनशिप में शीर्ष 20 में
भारतीय गोल्फर दीक्षा लंदन चैंपियनशिप में शीर्ष 20 में
लंदन, नौ अगस्त (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर लंदन चैंपियनशिप के तीसरे दौर में एक ओवर 72 के कार्ड के साथ शीर्ष-20 में बनी हुई हैं जिससे उनकी ‘लेडीज यूरोपीय टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में आगे बढ़ने की उम्मीदें कायम हैं।
दीक्षा ने पहले दो दौर में 75-70 का स्कोर किया था और वह संयुक्त 22वें स्थान पर थीं। तीसरे दौर में 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर पहुंच गईं।
वहीं अदिति अशोक 71-73 के कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 16वें स्थान पर थीं और 73 के कार्ड के साथ वह भी संयुक्त 19वें स्थान पर खिसक गईं।
प्रणवी उर्स 71-72 के कार्ड से संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गई थीं, लेकिन 20 लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन 78 के कार्ड के कारण वह संयुक्त 38वें स्थान पर खिसक गईं।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


