एआईजी महिला ओपन में कट से चूकने के बावजूद दीक्षा ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 में
एआईजी महिला ओपन में कट से चूकने के बावजूद दीक्षा ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 में
लंदन, चार अगस्त (भाषा) एआईजी महिला ओपन में कट से चूकने के बावजूद दीक्षा डागर लेडीज यूरोपीय टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में छठे स्थान के साथ शीर्ष भारतीय महिला गोल्फर हैं।
लेडीज यूरोपीय टूर पर दो बार की विजेता दीक्षा रेस टू कोस्टा डेल सोल तालिका में आठवें स्थान पर हैं जो 2026 सत्र में उनके प्रदर्शन की निरंतरता को दिखाता है। उन्होंने मौजूदा सत्र में कई टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में जगह बनाई।
अन्य भारतीयों में अपने पदार्पण सत्र में अवनि प्रशांत ऑर्डर ऑफ मेरिट में 45वें स्थान पर हैं जबकि प्रणवी उर्स और लेडीज यूरोपीय टूर पर पांच बार की विजेता अदिति अशोक क्रमश: 48वें और 58वें स्थान पर हैं।
हिताशी बक्शी 127वें पायदान पर हैं।
रेस टू कोस्टा डेल सोल में दक्षिण अफ्रीका की कसांड्रा एलेक्जेंडर शीर्ष पर हैं।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


