दीक्षा 71 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 21वें पायदान पर

दीक्षा 71 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 21वें पायदान पर

दीक्षा 71 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 21वें पायदान पर
Modified Date: March 16, 2023 / 06:43 pm IST
Published Date: March 16, 2023 6:43 pm IST

सिंगापुर, 16 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने ‘अरामको टीम सीरीज-सिंगापुर’ प्रतियोगिता के आखिरी तीन होल में दो बर्डी लगाकर शानदार वापसी की और एक अंडर 71 का कार्ड खेला।

वह व्यक्तिगत खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर है। जिसमें निकोल ग्रासिया पांच अंडर 67 के कार्ड के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

दीक्षा टीम स्पर्धा में ऐनी वैन डैम, लिली मे हम्फ्रीज और किम के साथ खेल रही है। यह टीम कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में