दीक्षा संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर खिसकीं, तीन भारतीयों ने कट में जगह बनाई
दीक्षा संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर खिसकीं, तीन भारतीयों ने कट में जगह बनाई
केप टाउन, 25 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर दूसरे दौर के आखिर में अंत में दो अहम शॉट गंवाने से इन्वेस्टेक एसए महिला ओपन में संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर खिसक गईं।
दीक्षा ने एक अंडर 72 का कार्ड खेला जिससे 36 होल के बाद उनका कुल स्कोर छह अंडर है।
दीक्षा पहले दिन 68 के कार्ड से संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर थीं। इसके बाद वह पांच स्थान नीचे खिसक गईं।
दूसरे दिन दीक्षा ने 10वें होल पर बोगी के साथ शुरुआत की। लेकिन 11वें, 16वें और 18वें होल पर बर्डी लगाकर उन्होंने अच्छी वापसी की। हालांकि अगले नौ होल में उन्होंने तीसरे होल पर बोगी की। आठवें और नौवें होल पर लगातार दो बोगी करने का मतलब था कि वह शीर्ष-10 से बाहर होकर संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर खिसक गईं।
प्रणवी उर्स (73) संयुक्त रूप से 43वें स्थान से जबकि अवनि प्रशांत (71) ने सातवें होल (जो उनका 16वां होल था) में बर्डी लगाकर कटलाइन में जगह बनाई।
तीन अन्य भारतीय गोल्फर वाणी कपूर, त्वेसा मलिक और हिताशी बख्शी कट में जगह बनाने से चूक गईं।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


