एडीलेड, 15 मार्च (भाषा) दीक्षा डागर अंतिम दौर में दो ओवर 72 के स्कोर से रविवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 45वें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहीं।
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही अन्य भारतीयों में अवनी प्रशांत (74) संयुक्त 49वें जबकि वाणी कपूर (80) 66वें स्थान पर रहीं।
हना ग्रीन 2014 के बाद अपने देश का राष्ट्रीय ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनीं।
ग्रीन ने अंतिम दौर में 70 के स्कोर से कुल 11 अंडर के स्कोर से खिताब जीता।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता