फ्रिट्ज को हराकर जोकोविच एटीपी फाइनल्स के फाइनल में

Ads

फ्रिट्ज को हराकर जोकोविच एटीपी फाइनल्स के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - November 19, 2022 / 09:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

तूरिन, 19 नवंबर ( एपी ) नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला छठा एटीपी फाइनल्स जीतने की ओर कदम बढाते हुए अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

जोकोविच ने दो घंटे तक चले मैच में 7 . 6, 7 . 6 से जीत दर्ज की । फ्रिट्स के खिलाफ वह सभी छह मुकाबले जीत चुके हैं ।

अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड या आंद्रेइ रूबलेव से होगा ।

जोकोविच ने आखिरी बार 2015 में यह खिताब जीता था । वह एक और खिताब जीतकर रोजर फेडरर के छह एटीपी खिताब की बराबरी करना चाहेंगे ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द