जोकोविच चौथे दौर में, एंडी मर्रे बाहर

जोकोविच चौथे दौर में, एंडी मर्रे बाहर

जोकोविच चौथे दौर में, एंडी मर्रे बाहर
Modified Date: July 8, 2023 / 03:17 pm IST
Published Date: July 8, 2023 3:17 pm IST

विम्बलडन, आठ जुलाई (एपी) विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम मुकाबले में स्टैन वावरिंका को 6-3, 6-1, 7-6 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।

शुक्रवार की रात मुकाबले में 23 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच अंतिम टाईब्रेकर में 5-3 से पिछड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने दबदबा बनाते हुए आखिरी चार अंक अपनी झोली में डालकर अपने लगातार पांचवें विम्बलडन खिताब की ओर कदम बढ़ाये।

वहीं ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मर्रे का सफर दो दिन तक चले दूसरे दौर के मैच में पांच सेट तक चले मुकाबले में खत्म हो गया।

दो बार के विम्बलडन चैम्पियन मर्रे को साढ़े चार घंटे से भी ज्यादा समय में स्टेफानोस सिटसिपास ने 7-6 (3), 6-7 (2), 4-6, 7-6 (3), 6-4 से पराजित किया।

ब्रिटेन के दो अन्य खिलाड़ी कैम नौरी और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले लियाम ब्रॉडी भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

एपी नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में