Mahtari Vandana Yojana Update: अब अविवाहित महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ! पूरे प्रदेश में सर्वे करा रही सरकार, जानिए क्या होगी पात्रता शर्ते?

अब अविवाहित महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ! Unmarried Women Benefits to Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana Update: अब अविवाहित महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ! पूरे प्रदेश में सर्वे करा रही सरकार, जानिए क्या होगी पात्रता शर्ते?
Modified Date: August 10, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: August 10, 2026 2:08 pm IST

रायपुर। Mahtari Vandana Yojana  छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना के तहत आर्थिक सहायता देने की तैयारी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के जिलों में सर्वे कराया जा रहा है। योजना के विस्तार के बाद 40 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी अविवाहित महिलाओं के नाम भी लाभार्थियों की सूची में जोड़े जाएंगे, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

जिलों में कराया जा रहा सर्वे

Mahtari Vandana Yojana  महिला एवं बाल विकास विभाग 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की जानकारी जुटाने के लिए जिलों में सर्वे शुरू कराया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से ऐसी महिलाओं की संख्या और उनकी पात्रता से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। विभागीय स्तर पर प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या एक लाख से अधिक बताई जा रही है।

योजना का बढ़ेगा दायरा (Mahtari Vandana Yojana)

बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत वर्तमान में पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। अब अविवाहित महिलाओं को शामिल करने की तैयारी के बाद योजना का दायरा और बढ़ जाएगा। हालांकि, अविवाहित महिलाओं को लाभ देने के लिए अंतिम पात्रता शर्तें और प्रक्रिया सरकार की ओर से स्पष्ट किया जाना बाकी है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।