Cockroach in Samosa: समोसा खाते ही उड़े युवक के होश! अंदर निकला कुछ ऐसा चीज, देखकर मच गया बवाल
Cockroach in Samosa: समोसा खाते ही उड़े युवक के होश! अंदर निकला कुछ ऐसा चीज, देखकर मच गया बवाल
Cockroach in Samosa | Photo Credit: AI
- समोसे में कॉकरोच मिला
- इंदौर निवासी युवक के साथ घटना
- दुकानदार और ग्राहक में बहस
इंदौर: Cockroach in Samosa वैसे तो समोसे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाय के साथ गरमा-गरम समोसा खाना भला किसे पसंद नहीं होता। (Ratlam Namkeen Indore) लेकिन इंदौर में एक युवक के साथ समोसा खाने के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।
Ratlam Namkeen Indore मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार को चिकमंगलूर चौराहा स्थित श्रम शिविर के पास की है। इंदौर निवासी पीयूष मौर्य बारिश के दौरान यहां रुके और रतलाम नमकीन से समोसा खरीदा। उन्होंने जैसे ही समोसे का एक टुकड़ा खाया, उसमें मरा हुआ कॉकरोच नजर आया।जिसे देखकर युवक के होश उड़ गए। उन्होंने वीडियो बनाकर दुकानदार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान युवक और दुकानदार के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने सफाई देते हुए कहा कि कॉकरोच गलती से समोसे के अंदर चला गया होगा और इसमें उनकी गलती नहीं है।
साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल
समोसे में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद दुकान में खाद्य सामग्री की साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी जरूरी होती है। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी, जानिए वजह
- Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे सोमवार को मेष समेत इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी कमाई, जानें आज क्या कहते है आपके सितारे
- Vande Bharat: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने की जमकर नारेबाजी, पूर्व सीएम की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई चूक?

Facebook


