दो गोल की बढत बनाने के बाद अल हुसैन से ड्रॉ खेला ईस्ट बंगाल ने

दो गोल की बढत बनाने के बाद अल हुसैन से ड्रॉ खेला ईस्ट बंगाल ने

दो गोल की बढत बनाने के बाद अल हुसैन से ड्रॉ खेला ईस्ट बंगाल ने
Modified Date: September 17, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: September 17, 2026 11:13 am IST

अम्मान , 17 सितंबर (भाषा ) ईस्ट बंगाल ने एएफसी चैम्पियन लीग टू ग्रुप डी के पहले मैच में जोर्डन प्रो लीग चैम्पियन अल हुसैन एससी के खिलाफ दो गोल की बढत बनाने के बावजूद 2 . 2 से ड्रॉ खेला ।

आईएसएल चैम्पियन ईस्ट बंगाल हाफटाइम तक 2 . 0 से आगे थी । उसके लिये डेनियल रामिरेज और अनवर अली ने गोल किये । लेकिन अपने घरेलू मैदान पर खेल रही अल हुसैन ने दूसरे हाफ में दो गोल करके मैच ड्रॉ करा लिया ।

ईस्ट बंगाल का सामना अब ईराक के अल शोर्टा एससी से 13 अक्टूबर को विवेकानंद युबा भारती क्रीडांगन पर होगा ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में