मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह के बाएं घुटने में चोट लगी

मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह के बाएं घुटने में चोट लगी

मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह के बाएं घुटने में चोट लगी
Modified Date: June 27, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: June 27, 2026 12:58 pm IST

सिएटल, 27 जून (एपी) मिस्र के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह के बाएं घुटने में विश्व कप में ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच के दौरान चोट लग गई जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

मिस्र के मुख्य कोच होसाम हसन ने 57वें मिनट में सालाह की जगह मुस्तफा ज़िको को मैदान में उतारा। हसन ने कहा कि सालाह को चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें बाहर बुलाना पड़ा। टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी चोट का आकलन कर रहा है।

हसन ने कहा, “मैंने सालाह से बात की और उसने कहा कि वह ठीक हो जाएगा और चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। हमारे पास अभी अगले मैच से पहले काफी समय है। मुझे लगता है कि चोट गंभीर नहीं है और उसने मुझे भरोसा दिलाया कि वह ठीक हो जाएगा।’’

मिस्र ने इस मैच को ड्रॉ कराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई। मिस्र को नॉकआउट चरण में अगले शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है।

एपी

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में