आठवीं वरीय आकांक्षा बाहर, अन्य वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी जीते
आठवीं वरीय आकांक्षा बाहर, अन्य वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी जीते
तुमकुरु, छह मई (भाषा) भारत की महिला एकल खिलाड़ियों के लिए बुधवार को यहां आईटीएफ डब्ल्यू15 तुमकुरु ओपन में दूसरा दिन अच्छा रहा लेकिन आठवीं वरीय आकांक्षा दिलीप निटुरे को निराशानजक हार का सामना करना पड़ा।
आकांक्षा को राउंड ऑफ 32 के एकतरफा मैच में एरिना आरिफुलिना ने 6-1, 6-1 से हरा दिया।
तीसरी वरीय वैदेही चौधरी ने सोहा सादिक को 6-3, 6-4 से हराया जबकि चौथी वरीय जील देसाई ने दिन का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए जीतेश कुमारी के खिलाफ 6-0, 6-0 की एकतरफा जीत दर्ज की।
लिथुआनिया की शीर्ष वरीय जस्टिना मिकुलस्काइट और पोलैंड की दूसरी वरीय जुजाना पावलिकोवस्का ने अपने-अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वियों को सीधे सेट में हरा दिया।
छठी वरीय एकातेरिना याशिना भी आसानी से अगले दौर में पहुंच गईं। उन्होंने बेला तम्हणकर को 6-2, 6-2 से हराया।
लक्ष्मीसिरी दंडू ने जबरदस्त वापसी करते हुए हमवतन भारतीय प्रत्युषा रचपुडी को 1-6, 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।
काशिश भाटिया ने वाइल्ड कार्ड धारक अमोदिनी नाइक को 6-1, 6-1 से आसानी से हरा दिया।
मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल में सोहा सादिक और मधुरिमा सावंत की जोड़ी ने पूजा इंगले और प्रत्युषा रचपुडी के खिलाफ 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।
श्रीमान्या रेड्डी अनुगोंडा और साहिरा सिंह ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की और लक्ष्मीसिरी डांडू तथा चेविका रेड्डी सामा के खिलाफ 3-6, 6-3, 10-6 से जीत हासिल की।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


