एल्गर के 77 रन से दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट पर 218 रन

एल्गर के 77 रन से दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट पर 218 रन

एल्गर के 77 रन से दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट पर 218 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: June 19, 2021 7:09 am IST

ग्रोस आइलेट , 19 जून ( एपी ) डीन एल्गर के 77 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 218 रन बनाये ।

एल्गर ने क्विंटन डिकॉक के साथ 79 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को संकट से निकाला । एक समय पर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट 37 रन पर गिर गए थे ।

पहले टेस्ट में नाबाद 141 रन बनाने वाले डिकॉक ने नाबाद 58 रन बनाये ।खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा । उस समय वियान मूल्डर दूसरे छेार पर दो रन बनाकर खेल रहे थे ।

एल्गर ने बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक 147 गेंद में पूरा किया । उन्हें काइल मायर्सेने आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बोल्ड किया । दूसरी ओर डिकॉक ने अपना 22वां टेस्ट अर्धशतक 89 गेंद में पूरा किया ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में