इंग्लैंड के लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 89 रन

Ads

इंग्लैंड के लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 89 रन

  •  
  • Publish Date - January 27, 2024 / 11:50 AM IST,
    Updated On - January 27, 2024 / 11:50 AM IST

हैदराबाद, 27 जनवरी (भाषा) इंग्लैंड ने शनिवार को यहां भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक एक विकेट गंवाकर 89 रन बना लिये।

भारत ने सुबह के सत्र में इग्लैंड के पहली पारी के 246 रन के जवाब में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 436 रन बनाये।

इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 101 रन से पीछे है।

भारत ने रात के सात विकेट पर 421 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए रविंद्र जडेजा (87) और अक्षर पटेल (44) के बीच आठवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके मेहमान टीम पर पहली पारी में 190 रन की बढ़त दिला दी।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में जाक क्राउले (31) का विकेट गंवाया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया।

ब्रेक तक बेन डकेट 38 और ओली पोप 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

भाषा नमिता

नमिता