भारत महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ जीत से 52 रन दूर

Ads

भारत महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ जीत से 52 रन दूर

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 09:38 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 09:38 PM IST

मैनचेस्टर, 25 जून (भाषा) भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 85 रन बना लिये।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (आठ) के सस्ते में आउट होने के बाद शेफाली वर्मा (34 गेंद में 53 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वह नौवें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर स्टंप हुई।

भारत अब जीत से 52 रन दूर है और दसवें ओवर के बाद यास्तिका भाटिया (22) और ऋचा घोष (01) क्रीज पर हैं।

भाषा

आनन्द

आनन्द