भारत ने महिला टी20 विश्व कप मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया

Ads

भारत ने महिला टी20 विश्व कप मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 10:15 PM IST

मैनचेस्टर, 25 जून (भाषा) भारत ने महिला टी20 विश्व कप के गुप ए मैच में बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश को पांच विकेट से शिकस्त दी।

बांग्लादेश को आठ विकेट पर 136 रन पर रोकने के बाद भारत ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन का योगदान दिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 जबकि यास्तिका भाटिया ने 23 रन बनाये।

बांग्लादेश की ओर से ऋतु मोनी ने दो विकेट लिये।

भाषा

आनन्द

आनन्द