मैनचेस्टर, चार जुलाई (भाषा) इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां भारत को चार विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रुक ने 15 गेंदों में 39 रन, जबकि टॉम बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।
श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
भाषा
आनन्द
आनन्द