कोलकाता, 16 फरवरी (भाषा) इटली ने आखिर तक जुझारूपन दिखाया लेकिन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मैच में उसे 24 रन से हराकर सुपर आठ में जगह बना ली ।
जीत के लिये 203 रन के लक्ष्य के जवाब में इटली की टीम 178 रन पर आउट हो गई । बेन मानेंटी ने 25 गेंद में 60 रन बनाये ।
इंग्लैंड के लिये जैमी ओवर्टन और सैम कुरेन ने तीन तीन विकेट लिये ।
भाषा मोना
मोना