इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर टी20 श्रृंखला जीती
इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर टी20 श्रृंखला जीती
कार्डिफ (वेल्स), 18 सितंबर (एपी) टॉम बेंटोन के 24 गेंद में नाबाद 52 रन की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर टी20 क्रिकेट श्रृंखला एक मैच बाकी रहते ही अपने नाम कर ली ।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 145 रन बनाये । इंग्लैंड ने 12 . 1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया । इससे पहले बृहस्पतिवार को साउथम्पटन में इंग्लैंड ने 119 रन से जीत दर्ज की थी ।
इंग्लैंड के लिये लियाम डॉसन ने 32 रन देकर तीन विकेट लिये ।
श्रृंखला का आखिरी मैच शनिवार को खेला जायेगा ।
एपी मोना
मोना

Facebook


