इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
ब्रिस्टल, 30 मई (भाषा) ग्लैंड महिला टीम की कप्तान चार्ली डीन ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरफनमौला खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल की वापसी हुई है। हरमनप्रीत को पहले टी20 मैच में आराम दिया गया था।
इंग्लैंड ने भी दो बदलाव करते हुए लिंसी स्मिथ और डैनी वायट-हॉज को अपनी अंतिम एकादश में शामिल किया है।
तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


