इंग्लैंड ने चौथे दिन लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बनाये

इंग्लैंड ने चौथे दिन लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बनाये

इंग्लैंड ने चौथे दिन लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बनाये
Modified Date: August 3, 2025 / 05:40 pm IST
Published Date: August 3, 2025 5:40 pm IST

लंदन, तीन अगस्त (भाषा) इंग्लैंड ने जीत के लिए 374 रन का पीछा करते हुए भारत के लिए खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बना लिये।

श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहे इंग्लैंड को जीत के लिए 210 रन की जरूरत है जबकि भारत जीत से सात विकेट से दूर है।

इंग्लैंड ने इस सत्र में 114 रन बनाये जबकि भारतीय गेंदबाज दो विकेट लेने में सफल रहे।

लंच के लिए खेल रोके जाते समय जो रूट 23 और हैरी ब्रुक 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

भारत दिन के शुरुआती सत्र में बेन डकेट (54) और ओली पोप (27) के विकेट चटकाने में सफल रहा लेकिन ब्रुक ने आक्रामक बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

  ब्रुक को इस दौरान जीवनदान भी मिल जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच पकड़ने के बाद मोहम्मद सिराज का पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया।

  भाषा  आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में