इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 388 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 388 रन का लक्ष्य
लंदन, 19 जुलाई (भाषा) इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के अंतिम और निर्णायक वनडे में रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 387 रन बनाये।
इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 135 गेंद में 141 रन जबकि जैकब बेथल ने 93 गेंद में 91 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह वनडे में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के किसी भी विकेट की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।
डकेट ने इसके साथ ही ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर वनडे में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड कायम किया।
जो रूट ने 48 गेंद में नाबाद 74 जबकि जोस बटलर ने 13 गेंद में नाबाद 41 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने महज 20 गेंद में 63 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिये।
तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


