Agra Missing Pet Parrot News: जिसकी तलाश में पूरे शहर में लगे थे पोस्टर, फिर हुआ अचानक चमत्कार! देखकर पूरा परिवार रह गया दंग
Agra Missing Pet Parrot News: जिसकी तलाश में पूरे शहर में लगे थे पोस्टर, फिर हुआ अचानक चमत्कार! देखकर पूरा परिवार रह गया दंग
Agra Missing Pet Parrot News | Photo Credit: AI
- तोता ‘माऊ’ लौटा
- तलाशी के लिए परिवार रखा था 50 हजार का इनाम
- वापसी के बाद परिवार में खुशी का माहौल
आगरा: Agra Missing Pet Parrot News आजकल कई लोग पशु-पक्षियों को सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उनके साथ एक भावनात्मक रिश्ता जुड़ जाता है। ऐसे में अगर वे अचानक बीमार पड़ जाएं, कहीं खो जाएं या उनके साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो पूरे परिवार का माहौल गमगीन हो जाता है। कई लोग उन्हें ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और उनकी सलामती की दुआ करते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जहां एक पालतू तोता के खो (Pet Bird Missing) जाने से एक शख्स ने उनकी वापसी की उम्मीद में पूरे शहरभर में पोस्टर लगवा दी और खोजने वालों के लिए इनाम भी रख दिया। जिस तोते को ढूंढने के लिए पूरे शहर में लाखों रुपये के होर्डिंग लगवाए गए थे, वह खुद ही उड़कर अपने घर पहुंच गया।
Agra Missing Pet Parrot News मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिकंदरा आवास विकास कालोनी सेक्टर चार स्थित कान्हा जी रेजीडेंसी का है। दरअसल, यहां रहने वाले एक एटवोकेट सुनील कुमार काफी दुखी था। परिवार ने तोते की तलाश के लिए हर संभव कोशिश की और उसके बारे में जानकारी देने वाले के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वहीं कुछ लोगों ने इनाम के लालज में दूसरे देशी तोतों को माऊ बताकर परिवार को सौंपने की कोशिश भी की। हालांकि परिवार अपने पालतू तोते को अच्छी तरह पहचानता था, इसलिए उनकी यह चाल सफल नहीं हो सकी।
50 हजारी तोते की घरवापिसी !
UP- आगरा का ईनामी तोता माऊ घर लौट आया है. जिस तोते को शहर भर में लाखों के होर्डिग्स लगाकर ढूंढा गया वह खुद व खुद घर ढूंढकर लौट आया. इस दौरान माऊ के पापा वकील सुनील कुमार सिंह और पूरा परिवार काफी परेशान रहा. बहुत से लोगों ने देशी तोता पकड़ाकर 50 हजार… https://t.co/yhN3r4Hxgx pic.twitter.com/RfkG259h3A
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 19, 2026
जिसके बाद आखिरकार माऊ खुद ही अपने घर लौट आया, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल है और परिवार राहत की सांस ली। तोते के वापस आने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में भी खुशी का माहौल बन गया। अब माऊ सुरक्षित अपने परिवार के साथ है और इस अनोखी कहानी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
13 जुलाई से था लापता तोता
मामला आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के परिवार से जुड़ा है। बताया जा रहा है उनका पालतू तोता जिसका नाम ‘माऊ’ है, 13 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े चार बजे अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के अनुसार, डेढ़ साल पहले यह तोता मदिया कटरा रोड पर एक पेड़ से नीचे गिरा मिला था। उस समय वो बहुत छोटा था। परिवार उसे घर ले आया और उसका पालन-पोषण किया। परिजनों के अनुसार उसे कभी पिंजरे में नहीं रखा गया।
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


