इंग्लैंड ने चाय के विश्राम तक चार विकेट पर 155 रन बनाये
इंग्लैंड ने चाय के विश्राम तक चार विकेट पर 155 रन बनाये
विशाखापत्तनम, तीन फरवरी (भाषा) सालामी बल्लेबाज जैक क्राउली की 76 रन की आक्रामक पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के 396 रन के जवाब में दूसरे दिन चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 155 रन बना लिये।
चाय के विश्राम के समय जॉनी बेयरस्टो (24) और कप्तान बेन स्टोक्स (पांच) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड पहली पारी में अभी भारत से 241 रन पीछे है।
क्राउली ने 78 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़ कर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा।
उन्होंने पहले विकेट के लिए बेन डकेट (21) के साथ 59 जबकि दूसरे विकेट के लिए ओली पोप (23) के साथ 55 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को तेज शुरूआत दिलायी।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर दो विकेट लिये जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को एक – एक सफलता मिली।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


