हैदराबाद, 25 जनवरी (भाषा) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में 246 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 37 जबकि बेन डकेट ने 35 रन की पारी खेली।
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर