ईपीएल : टोटेनहम को हराकर शीर्ष पर लीवरपूल

ईपीएल : टोटेनहम को हराकर शीर्ष पर लीवरपूल

ईपीएल : टोटेनहम को हराकर शीर्ष पर लीवरपूल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: December 17, 2020 6:14 am IST

लीवरपूल, 17 दिसंबर ( एपी ) राबर्टो फर्मिनो के 90वें मिनट में किये गए गोल की मदद से लीवरपूल ने टोटेनहम को 2 . 1 से हराकर प्रीमियर लीग अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।

पिछले साल 30 साल में पहली बार खिताब जीतने वाली लीवरपूल के लिये ब्राजीली स्ट्राइकर फर्मिनो ने हेडर पर विजयी गोल दागा ।

लीवरपूल ने 90 मिनट तक खेल पर दबदबा बनाये रखा और गेंद पर 76 प्रतिशत नियंत्रण उसके पास था । उसके लिये मोहम्मद सालाह ने 26वें मिनट में गोल दागा हालांकि सोन ह्यूंग मिन ने पहले हाफ में ही बराबरी का गोल कर दिया था।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में