यूरो जर्मनी : जर्मनी ने हंगरी से ड्रॉ खेला

Ads

यूरो जर्मनी : जर्मनी ने हंगरी से ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - June 24, 2021 / 08:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

म्युनिख, 24 जून ( एपी ) जर्मनी ने हंगरी को 2 . 2 से ड्रॉ पर रोककर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया जबकि हंगरी बाहर हो गया ।

लियोन गोरेज्का ने 84वें मिनट में गोल दागा जो 58वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे । इससे पहले टिमो वर्नर का शॉट रोक लिया गया था ।

जर्मनी इस ड्रॉ के बाद ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा । विश्व कप 2018 के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद जर्मनी अब मंगलवार को वेम्बले स्टेडियम में इंग्लैंड से अंतिम 16 का मुकाबला खेलेगी ।

हंगरी के लिये एडम जालाइ ने पहला गोल किया और फिर आंद्रास शाफेर के गोल में अहम भूमिका निभाई । जर्मनी के लिये बराबरी का गोल केइ हावर्त्ज ने दागा ।

एपी मोना

मोना