फिरोजा ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराकर उलटफेर किया, प्रणेश, अर्जुन और निहाल ने ड्रॉ खेला

फिरोजा ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराकर उलटफेर किया, प्रणेश, अर्जुन और निहाल ने ड्रॉ खेला

फिरोजा ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराकर उलटफेर किया, प्रणेश, अर्जुन और निहाल ने ड्रॉ खेला
Modified Date: July 17, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: July 17, 2026 9:14 pm IST

चेन्नई, 17 जुलाई (भाषा) फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर बड़ा उलटफेर किया और चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के दूसरे दौर के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली।

पहले दौर में काले मोहरों से भारतीय ग्रैंडमास्टर एम प्रणेश को हराने वाले फिरोजा ने इस बार 69 चाल तक चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में गुकेश को मात दी। इस जीत के साथ उन्होंने भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दो अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

टूर्नामेंट में शामिल अन्य तीन भारतीय खिलाड़ी प्रणेश, अर्जुन एरिगेसी और निहाल सरीन ने अपने से ऊंची रेटिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ खेले।

इस आठ खिलाड़ियों के डबल राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 75 लाख रुपये है। इसके अलावा इसमें खिलाड़ियों को फिडे सर्किट के महत्वपूर्ण अंक भी मिलेंगे।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में