फीफा ने खिलाड़ियों के विश्व कप क्वालीफायर्स से हटने का रास्ता साफ किया

फीफा ने खिलाड़ियों के विश्व कप क्वालीफायर्स से हटने का रास्ता साफ किया

फीफा ने खिलाड़ियों के विश्व कप क्वालीफायर्स से हटने का रास्ता साफ किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 2, 2020 8:39 am IST

साओ पाउलो, दो अक्टूबर (एपी) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने फैसला किया है कि क्लब कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इस साल के आखिर तक अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लेने से रोक सकते हैं।

यह घोषणा दक्षिण अमेरिकी विश्वकप क्वालीफायर्स के शुरुआती दौर के दो मुकाबलों से एक सप्ताह पहले की गयी है।

फीफा ने फैसला किया कि क्लबों को अपने खिलाड़ियों को छोड़ने की जरूरत नहीं है अगर उन्हें उस देश का दौरा करना है जहां उनके लिये कम से कम पांच दिन तक पृथकवास पर रहना अनिवार्य हो।

फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने गुरुवार को कहा कि अगर खिलाड़ी जिस देश से आ रहा है वहां यात्रा संबंधी प्रतिबंध हों या स्थानीय सरकार विशिष्ट छूट नहीं देती है तो उस स्थिति में भी यह निर्णय लागू होगा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में