FIFA World Cup 2026 Ticket Price: अचानक सस्ते हुए विश्व कप क्वार्टर फाइनल के टिकट, फैंस ने ली राहत की सांस….जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट
FIFA World Cup 2026 Ticket Price: क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमत में भारी गिरावट, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट
FIFA World Cup 2026 Ticket Price: क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमत में भारी गिरावट, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट /image: AI Generated
- अमेरिका और मैक्सिको के बाहर होने के बाद World Cup क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमतों में बड़ी गिरावट
- स्पेन-बेल्जियम, इंग्लैंड-नॉर्वे और अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैचों के टिकट हजारों डॉलर तक सस्ते हुए
- 19 जुलाई को होने वाले World Cup फाइनल के लिए FIFA ने नई टिकट बिक्री भी शुरू कर दी है
न्यूयॉर्क। FIFA World Cup 2026 Ticket Price: सह मेजबान अमेरिका और मैक्सिको के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद विश्व कप (World Cup 2026 Ticket Price) के क्वार्टर फाइनल मैचों के लिए टिकटों (Quarter Final Tickets) की कीमतों में गिरावट आई है। टिकपिक वेबसाइट ने कैलिफोर्निया के इंगलवुड में शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले गए मैच के लिए टिकटों की सबसे कम कीमत 1,381 डॉलर बताई। अंतिम 16 के मैच में बेल्जियम से अमेरिका की हार से पहले इनकी कीमत 3,261 डॉलर थी।
इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट की कीमत 2,049 डॉलर हो गई है। इंग्लैंड की मैक्सिको पर जीत से पहले यह कीमत 3,866 डॉलर थी। इसी तरह कनसास सिटी में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट (World Cup 2026 Ticket Price) की कीमत 1,142 डॉलर तक गिर गई है जो इससे पहले 2,381 डॉलर थी।
FIFA World Cup 2026 Ticket Price इस बीच फीफा ने न्यूजर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए श्रेणी दो के लगभग 1,200 टिकट 7,380 डॉलर की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।
ये भी पढ़ें
- Datia By Election Ticket Controversy: हाईवे पर उग्र प्रदर्शन…लगी इस्तीफे की झड़ी, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर
- CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी… पढ़ें वेदर रिपोर्ट
- Train Cancelled News Today: बारिश के बीच रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 17 जुलाई तक ये 30 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Facebook


